हरियाणा में केजरीवाल का दो दिवसीय दौरा, 8 सितंबर को आदमपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 01 Sep, 2022 07:12 PM

kejriwal s two day visit in haryana he will address a public meeting

8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा  निकालने के बाद अरविंद केजरीवाल एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। आप की इस रैली को आदमपुर उपचुनाव से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 7 सितंबर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। केजरीवाल 7 सितंबर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिसार पहुंच रहे हैं। 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा  निकालने के बाद अरविंद केजरीवाल एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। आप की इस रैली को आदमपुर उपचुनाव से पहले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि आप हरियाणा में प्रस्तावित हर चुनाव में सिंबल पर लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।  

 

मेक इंडिया नंबर वन के तहत छात्रों को देंगे जीत का मंत्र

 

आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। इसके बावजूद भारत में अशिक्षा है, भुखमरी है, बेरोजगारी है, बीमारी का इलाज नहीं होता। किसान कर्ज के नीचे दब कर आत्महत्या कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सोच है कि हिंदुस्तान विश्व का नंबर वन देश बने। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, प्रदेश को बने 55 साल हो गए। बहुत कुछ करने की जरूरत है। इसलिए प्रदेश के छात्रों व युवाओं को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मेक मेक इंडिया नंबर वन के तहत सीएम केजरीवाल को सुनने के लिए प्रदेश के हजारों यूनिवर्सिटी के छात्र, युवा पहुंच रहे हैं।  

 

युवाओं से पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर चर्चा करेंगे केजरीवाल

 

 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने कहा कि मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। इसको लेकर सभी राज्यों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पहला कार्यक्रम हिसार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों में इतना टैलेंट है, खेलों में सबसे आगे है। सभी संसाधनों के साथ परिपूर्ण होने के बावजूद हरियाणा क्यों तरक्की नहीं कर रहा है? इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज के समय युवाओं के मन में सवाल है कि हिंदुस्तान अभी तक विकसित देश नहीं बना है। ये सवाल प्रदेश के युवा, महिला और सभी वर्ग के लोगों में है। इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। मेक इंडिया नंबर वन के तहत हरियाणा के लोग भी हिस्सेदारी करने को आतुर है। इस मिशन की लॉन्चिंग प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर की जाएगी।

 

कार्यक्रम में हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने पर होगी बात

 

वहीं वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने कहा कि भारत प्राचीन समय में सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था, भारत का पूरे विश्व की जीडीपी में 25 प्रतिशत ने ज्यादा का योगदान था। आज के समय पर हम कहां से कहां आ गए। समय के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए था, कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी कि हम पिछड़े रह गए। मिशन इंडिया नंबर वन के तहत पहला कार्यक्रम हिसार में होगा। इसमें प्रदेश भर के हर वर्ग और तबके के लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर होगी।  इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!