5 दिन की रिमांड के बाद अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर जाएंगी साध्वी ठाकुर

Edited By Updated: 23 Nov, 2016 03:21 PM

karnal  remand  arrested  sadhvi deva thakur

शादी समारोह में हुई मौत के अारोप में गिरफ्तार साध्वी देवा ठाकुर को 5 दिन की पुलिस रिमांड के बाद अाज कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर करनाल जेल भेजने...

करनाल (कमल मिड्ढा): शादी समारोह में हुई मौत के अारोप में गिरफ्तार साध्वी देवा ठाकुर को 5 दिन की पुलिस रिमांड के बाद अाज कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर करनाल जेल भेजने का अादेश दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने साध्वी की रिमांड के दौरान उसके साथ शादी में गोलियां चलाने वाले एक व्यक्ति और उसको पनाह देने वाले 2 लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। करनाल पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक से हथियार बरामद कर लिया है और बाकी के फरार युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


क्या था मामला
गौरतलब है कि गत 15 नवंबर एक शादी समारोह में डी.जे. पर डांस करते हुए शादी में बुलाई साध्वी देवा ठाकुर ने अपने हाथो से गोलियां चला दी। साथ में साध्वी के साथ आए 6-7 सुरक्षा कर्मचारियों ने भी गोलियां चलाई। जिस में एक महिला सहित चार  को गोलियां लगी। 1 महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डांस के दौरान चली गोलियां से कई लोग घायल हो गए थेेेे। इस घटना के बाद साध्वी तुंरत घटना स्थल से अपने साथियों समेत फरार हो गई लेकिन 4 दिनों के बाद खुद को निर्दोष बताते हुए साध्वी ने सरेंडर कर लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!