जींद उपचुनाव थोड़ी झड़प के साथ शांपिपूर्ण हुआ संपन्न, 31 को आएगा रिजल्ट (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 28 Jan, 2019 09:25 PM

हरियाणा के जींद विधान सभा की एक सीट पर हो रहे चुनाव में सोमवार को सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर 4 बजे तक 68 प्रतिशत तक वोट पड़े। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने तक 75.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जींद में हुई वोटिंग इस बार रिकार्ड नहीं तोड़ सकी। पिछले...

जींद (टीम): हरियाणा के जींद विधान सभा की एक सीट पर हो रहे चुनाव में सोमवार को सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर 4 बजे तक 68 प्रतिशत तक वोट पड़े। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने तक 75.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जींद में हुई वोटिंग इस बार रिकार्ड नहीं तोड़ सकी। पिछले चुनावों में 2009 के दौरान 74.56 प्रतिशत और 2014 में 75.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम के पांच बजे मतादान बूथों के गेट बंद कर दिए गए। वोटिंग के  बाद इवीएम को सील बंद करके अर्जुन स्टेडियम में पहुंचाया गया। जहां 31 जनवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मिली अपडेट में चुनाव के दौरान दो जगह आपसी झड़प हुई, जिसके चलते तनाव की स्थिति बनी रही।

अपडेट्स-

  • 5.00 बजे: कंडेला में शाम तक बंपर वोटिंग, कंडेला में 80% के करीब मतदान हुआ ।
  • कंडेला के बूथ नंबर 15 और 16 पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

     
  • 4.00 बजे: जींद में हो रही वोटों की बारिश में 68 प्रतिशत वोट पड़े।
  • 3.00 बजे: आठवें घंटे में 60 प्रतिशत तक मतदान पूरा हुआ।
  • 2.00 बजे: सात घंटे लगातार वोटिंग में 52 प्रतिशत वोट पड़े।
     
  • बूथ नंबर 143 पर कांग्रेस व एलएसपी के कार्यकर्ता आपस भिड़े।
  • कंडेला गांव में महिलाएं लोक गीत गाते हुए एक समूह में मतदान करने पहुंची।
  • वोटिंग के बीच कंडेला गांव में बूथ कार्यकर्ताओं में टकराव, मौके पर पुलिस बल मौजूद।
     
  • दोपहर एक बजे 44 फीसदी मतदान हुई, मतदान केंद्रों पर अब लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है।
  • 12.00 बजे: जींद में 5 घंटे बीत जाने के बाद कुल 38 फीसदी मतदान हो चुका है।
  • 11.00 बजे: जींद में 4 घंटे बीत जाने पर 35 फीसदी मतदान।
     
  • 10.30 बजे: भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने 65 नंबर बूथ पर अपनी मां के साथ जींद उपचुनाव के लिए वोट डाला।
  • 10.00 बजे: 3 घंटे में 20 फीसदी मतदान हुआ। दिग्विजय चौटाला ने सीधे-सीधे कांग्रेस पर आरोप लगाते हुुए कहा कि कांग्रेस के लोग पैसों की खेप के साथ पकड़े गए हैं। 
     
  • 9.30 बजे: दिग्विजय ने डीएवी स्कूल में बने बूथ पर जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।
  • 9 बजे: 15 फीसदी मतदान हुआ। कांग्रेस विधायक व जींद में उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला व जजपा उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने मंदिर में माथा टेका।
     

जिले के डीएवी स्कूल में दिव्यांगों को लिए एक स्पेशल बूथ पहली बार एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर बनाया गया। पोलिंग बूथ 77 को पिंक बूथ बनाया गया है, इस बूथ पर पोलिंग एजेंट से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं हैं। जींद उपचुनाव में मतदान के लिए 174 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 26 बूथ अतिसंवेदनशील और 32 बूध संवेदनशील बताए गए हैं। मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला व भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने भी अपना वोट डाला है। चुनाव परिणाम 31 जनवरी को जारी होंगे। 

PunjabKesari, midha

क्यों हो रहा है उपचुनाव?
जींद विधानसभा सीट से पिछले चुनाव 2014 के दौरान इनेलो के विधायक हरिचंद मिड्ढा ने यहां जीत हासिल की थी। जिनका निधन 26 अगस्त 2018 को हो गया था। मिड्ढा के निधन के बाद नियमानुसार चुनाव आयोग ने 30 दिसंबर को जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की।

PunjabKesari, jind election


कौन-कौन नेता मैदान में उतरे?
जींद विधानसभा सीट का चुनाव राजनीतिक पार्टियों की प्रतिष्ठा तय करने वाला है, इसलिए पार्टियों ने अपने ताकतवर नेताओं को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने इनेलो के वोटों में सेंध लगाने के लिए पूर्व विधायक हरिचंद मिड्ढा को मैदान में उतारा है, वहीं कांगे्रस ने कैथल के मौजूदा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को इस दौड़ में शामिल किया है। वहीं इनेलो की दो फाड़ होने के बाद जन्मी जननायक जनता पार्टी की ओर दिग्विजय चौटाला को उम्मीदवार बनाया गया। इन सारे उम्मीदवार के साथ इनेलो के उम्मीदवार नगर परिषद के चेयरमैन उमेद सिंह रेढू सहित कुल 21 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

क्या है प्रशासन की तैयारी?
जींद में कुल 174 बूथों पर मतदान कराने के लिए 2 हजार के लगभग चुनावी स्टाफ तैनात किया गया। 26 बूथ अतिसंवेदनशील और 32 बूध संवेदनशील बताए गए हैं, हालात खराब होने पर मोर्चा संभालने के लिए हरियाणा पुलिस के 3 हजार जवान, 500 होमगाड्र्स के अलावा सीआरपीएफ और आरएएफ की 1-1 कंपनी भी बुलवाई गई है। पूरे इलाके में 51 नाके लगाए गए हैं। दिव्यांगों के लिए जींद के डीएवी स्कूल में स्पेशल बूथ बनाया गया है।

PunjabKesari, vote, voting

पहली बार वीवी पैट का इस्तेमाल
28 जनवरी को होने वाले उपचुनाव में पहली बार वीवी पैट का प्रयोग किया जाएगा। यह मशीन ईवीएम के साथ अटैच होगी। जैसी ही मतदाता अपना वोट डालेगा, वह वीवी पैट मशीन से संबंधित उम्मीदवार का नाम व जानकारी देख सकेगा। इससे उसे पता चलेगा कि उसका वोट सही जगह गया है या नहीं।

मतदाताओं की संख्या में 8541 की बढ़त
जींद में 1 लाख 72 हजार 775 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 3565 लोग ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। जींद विधानसभा में पिछली बार की तुलना में 8541 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। कुल 169210 मतदाताओं में से 82171 मतदाता 18 से 39 साल के हैं। इनमें से 1770 मतदाता 18 से 19 साल के हैं, जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। जींद विधानसभा में पुरुष मतदाता 90206 हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 79004 है। नए मतदाताओं में 1177 पुरुष व 693 महिला मतदाता हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!