Edited By Saurabh Pal, Updated: 23 Nov, 2023 08:00 PM

जिले में आयोजित जन आक्रोश रैली में पहुंचे आरएलडी अध्यक्ष व किसान नेता जयंत चौधरी ने कहा हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल किसानों के हर मुद्दे में उनके साथ है...
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब के बाद अब हरियाणा की सियासत में भी दखल देने का मन बना लिया है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पीपली में आज वीरवार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में चढ़ूनी ने अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए समाजवादी पार्टी और RLD के साथ मंच से चुनावी ताल ठोकी, और इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव व RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी चढ़ूनी के सुर में सुर मिलाया। इसके साथ ही चढ़ूनी ने कहा है कि वह अकेल चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर किसी से समझौता होता है तो जरूर चुनाव लड़ेगे।
कुरुक्षेत्र के पीपली कस्बे में किसानों की जनाक्रोश रैली हुई। जिसमें आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी सपा नेता धर्मेंद्र यादव व भाकियू नेता गुरनाम चढूनी पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने इस रैली के माध्यम से अपना दमखम दिखाया। रैली को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों का आंदोलन हुआ, मगर किसानों की मांगे अभी तक मानी नहीं गईं। सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ एक होकर हम किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में जब हमारी सरकार बनेगी तो हम नौजवानों को रोजगार और किसानों की मांगों को मनवाने के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में किसानों की दखल बढ़नी चाहिए आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जाहिर की।
वहीं बता दें कि 26 से 28 नवंबर तक किसानों ने देश की राजधानी में महापड़ाव का ऐलान किया है। जिसको लेकर आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों को यह जरूर करना चाहिए। MSP सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। इस देश में किसान भी नीति बना सकते हैं, किसान राजनीति में पीछे ना हटे और किसानों की अगली पीढ़ी भी राजनीति में दखल जरूर दे।
इस दौरान राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती बोलने पर जयंत चौधरी ने कहा थोड़ी शब्दावली में हम भिन्न विचार के हो सकते हैं, मगर इतना ढोंग क्यों किया जा रहा है। इसे धर्म युद्ध क्यों बताया गया यह तो केवल एक खेल है। इसके साथ ही हालही में यमुनानगर में हुए जहरीली शराब कांड पर चौधरी ने कहा कि बिना सरकारी तंत्र के शामिल हुए इस प्रकार के कांड नहीं हो सकते हैं।
इसके अलावा मंच से समाजवादी पार्टी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी को हम हर हाल में हटाएंगे और हरियाणा की मिट्टी से भी यह सुगंध आ रही है कि भाजपा के लोग यहां से जा रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने इस रैली के माध्यम से अपना जहां अपना दमखम दिखाया, वहीं भाकियू नेता गुरनाम चढूनी ने किसानों के राजनीति में भाग लेने पर कहा कि किसानों को राजनीति करने में क्या पाप है, गुरनाम चढूनी ने संभावना जताई कि उन पर ईडी की रेड हो सकती है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)