हरियाणा के 8 शहरों में होगी बारिश; 10 डिग्री लुढ़का पारा, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Edited By Saurabh Pal, Updated: 17 Oct, 2023 08:51 AM

it will rain in 8 cities of haryana today

हरियाणा में बीते दिन से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। फसली सीजन में बैमौसमी बारिश हरियाणा के किसानों पर दोहरी मार है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 शहरों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जिसमें आदमपुर, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद,...

चंडीगढ़:  हरियाणा में बीते दिन से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। फसली सीजन में बैमौसमी बारिश हरियाणा के किसानों पर दोहरी मार है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 शहरों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जिसमें आदमपुर, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, सिरसा, रतिया, डबवाली शामिल हैं। प्रदेश में 24 घंटे में सामान्य से 109% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से अधिकतम तापमान में 10.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसमें सबसे कम तापमान यमुनानगर जिले का तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

PunjabKesari

वहीं बारिश के बात की जाय तो सबसे अधिक बारिश सिरसा जिले में दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में 2.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश सिरसा जिले में 10.9 एमएम रिकॉर्ड की गई है। वहीं फतेहाबाद में 9.4, कैथल में 3.8, अंबाला में 3.6, करनाल में 2.0, हिसार में 1.9, पंचकूला में 1.3, कुरुक्षेत्र में 1.2, यमुनानगर में 0.8, दादरी और भिवानी में 0.3, जींद में सबसे कम 0.1 बारिश दर्ज की गई।

एक पाक्षिक में बात करें तो हरियाणा में 3.2 एमएम बारिश हुई है। 1 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 3.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 49% कम बारिश है। इस समय 6.3 एमएम बारिश सामान्य श्रेणी में आती है। राज्य के 10 जिले ऐसे हैं जिनमें अभी तक बारिश नहीं हुई है। जिसमें कहा जा सकता है आधे हरियाणा में सूखा पड़ा है जिससे सरसो की बुवाई में देरी का अनुमान है।

इस दौरान हरियाणा में शुरू हुई बारिश से वायु प्रदुषण में काफी सुधार देखने को मिला है। फतेहाबाद, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा को छोड़कर सूबे के अन्य शहरों में AQI 200 से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में हुई इस बारिश से सुबह शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। कई स्थानों पर लोगों को रात में गर्म कपड़े पहनने पड़ेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)                                                                                                  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!