IPS Y Puran Kumar Suicide: हरियाणा के DGP बदलने की चर्चा तेज!, मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल मीटिंग, जानिए कौन होंगे अगले डीजीपी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Oct, 2025 05:56 PM

ips y puran kumar suicide haryana dgp replacing discussion nayab saini

हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार से CM नायब सैनी ने एक घंटे तक मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक DGP शत्रुजीत कपूर को जबरन छुट्टी पर भेजने की चर्चाएं सामने आ रही है। इनकी जगह पर ओपी सिंह को नया डीजीपी...

डेस्कः हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार से CM नायब सैनी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में स्थित सरकारी आवास में एक घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान IAS अमनीत ने मुख्यमंत्री को दो पन्नों की शिकायत सौंपी, जिसमें IG द्वारा लिखे सुसाइड नोट में शामिल अधिकारियों को सस्पेंड करने, गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है। इस पर सीएम सैनी ने कुछ घंटों का समय मांगा था। इसके बाद से ही हरियाणा के डीजीपी को पद से हटाने की चर्चा तेज हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक DGP शत्रुजीत कपूर को जबरन लंबी छुट्टी पर भेजने की तैयारी की जा रही है। इनकी जगह पर ओपी सिंह को नया कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें IPS वाई पूरन कुमार की पत्नी से मुलाकात के दौरान मामले में सीएम सैनी 5 बजे तक का समय मांगा था। इसको लेकर अब सीएम के आवास पर हाईलेवल मीटिंग हो रही है। इसमें सीएम नायब सैनी के साथ चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, DGP शत्रुजीत कपूर और मंत्री कृष्ण लाल पंवार मौजूद हैं। इसमें डीजीपी के अलावा रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया को हटाने के लिए सरकार कार्रवाई की जा रही है। संभावना है कि सरकार की ओर से शाम तक इसके ऑर्डर भी जारी कर दिए जाएं। 

दरअसल, IPS वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार ने सीएम को 2 पन्नों का शिकायत पत्र सौंपी है, जिसमें IG द्वारा लिखे सुसाइड नोट में शामिल अधिकारियों को सस्पेंड करने, गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने शाम 5 बजे तक का समय मांगा है। 

बता दें कि IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपनी कोठी में सर्विस गन से सिर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उनकी उनकी IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार CM नायब सैनी के साथ जापान के ऑफिशियल दौरे पर थीं। वह आज दोपहर साढ़े 12 बजे उनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे दिल्ली से फ्लाइट लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगी। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

9 अक्टूबर को हरियाणा के CM नायब सैनी सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार से मिलने पहुंच गए हैं। वह बुधवार शाम को ही जापान दौरे से लौटे थे और अब चंडीगढ़ स्थित अपने आवास से निकलकर सेक्टर-24 में IG की पत्नी अमनीत कुमार से मिल रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!