भूत बंगले के अंदर युवकों ने महिलाओं से की छेड़छाड, प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश, महिलाओं ने दोनों को पीटा

Edited By Isha, Updated: 13 Jul, 2024 10:57 AM

inside the haunted bungalow the young men molested the women

पानीपत में मित्तल मेगा मॉल में भूतहा घर (भूत बंगला) देखने आई ननद-भाभी के साथ अश्लील हरकतें की गईं। यहां भूत बंगला के अंदर 2 युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर महिलाओं के हाथ पकड़ लिए। उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की।

पानीपत(सचिन): पानीपत में मित्तल मेगा मॉल में भूतहा घर (भूत बंगला) देखने आई ननद-भाभी के साथ अश्लील हरकतें की गईं। यहां भूत बंगला के अंदर 2 युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर महिलाओं के हाथ पकड़ लिए। उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की। इस हरकत पर महिलाओं ने भी उन पर लात-घूंसे बरसाए। जिसके बाद वे चीखने-चिल्लाने लगीं। बाहर आकर उन्होंने अपने पति को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी भाग चुके थे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जिसमें वह महिलाओं के पीछे अंदर जाते और फिर उसने अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। चांदनीबाग थाने में दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली हैं। 9 जुलाई को वह अपनी ननद और पति के साथ सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल गई थी।

यहां उन्होंने रात करीब 9:26 बजे भूत बंगला देखने के लिए टिकट खरीदी। उसका पति बाहर खड़ा था। उनके पीछे-पीछे दो लड़के भी भूत बंगला देखने के लिए अंदर घुस गए। वे उन्हें नहीं जानते थी। अंदर घुसने के बाद दोनों लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया। जबकि दूसरे लड़के ने उसकी ननद का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वे उनके शरीर को गलत तरीके से छूने लगे। उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक को जोरदार लात मारी। 

इसके बाद दोनों ननद-भाभी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर गार्ड ने गेट खोला। दोनों ने अपने हाथ छुड़ाए और डरी-सहमी बाहर आईं। उन्होंने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। वहीं, महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक ने कतार में लगकर ऑनलाइन टिकट खरीदा था।

क्या कहना है मॉल के मैनेजर का
मित्तल मेगा मॉल के मैनेजर भूपेंद्र ने कहा कि घटना के बाद महिलाओं ने हमसे संपर्क नहीं किया। अगर वह संपर्क करतीं तो हम मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को संभालने का प्रयास करते। घटना के वक्त के सीसीटीवी फुटेज और बैंक डिटेल हमने पुलिस को दे दी है। हम पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। पुलिस से आग्रह है कि जल्द से से जल्द आरोपियों को पकड़े। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 74 और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!