Panipat News: सब्जी लेने जा रही महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, फिर जो हुआ...

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2024 09:44 AM

flammable substance thrown on woman in panipat

पानीपत जिले में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फैंकने का मामला सामने आया है। पानीपत की रहने वाली महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक हमला किया गया है जिससे महिला का हाथ और छाती बुरी तरह झुलस गई है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फैंकने का मामला सामने आया है। पानीपत की रहने वाली महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक हमला किया गया है जिससे महिला का हाथ और छाती बुरी तरह झुलस गई है। परिजन महिला को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास ने बताया कि हमने एसिड से संबंधित स्लाइड जांच के लिए मधुबन भेज दी है। फिलहाल महिला को एडमिट कर उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी सब्जी लेने जा रही थी। तभी पीछे से मेरे जीजा और उनका लड़का आया। उसने कच्ची नहर के पास मेरी पत्नी को धक्का दिया। उसके बाद मेरी पत्नी के ऊपर बोतल से ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिससे उसका हाथ और छाती बुरी तरह से झुलस गई। देर रात डॉक्टरों द्वारा महिला के उपचार तक पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं दी गई थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!