घर के पास नाली में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, बीते कल ही हुआ था लापता

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Jun, 2024 12:08 PM

innocent dies after drowning in drain

पानीपत जिले में घर के पास नाली में डूबने से ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बीते कल शाम करीब साढ़े 7 बजे लापता हुआ था।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में घर के पास नाली में डूबने से ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बीते कल शाम करीब साढ़े 7 बजे लापता हुआ था। परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढा लेकिन नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। सुबह घर के पास नाली में बच्चे का शव मिला। यह मामला पानीपत के निम्बरी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक नाली में सुबह बच्चे का हाथ दिखा और बच्चे की सांसे चल रही थी। आनन-फानन में बच्चों को सिविल अस्पताल ले कर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। बच्चे का पोस्टमार्टम पानीपत के सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!