अंबाला नगर निगम में मेयर ने कर्मचारियों को किया योग्य घोषित, इतने महीने से रुका हुआ वेतन मिला
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 27 Apr, 2023 03:31 PM

शहर में नगर निगम में कार्यरत 10 कर्मचारियों को अयोग्य घोषित कर पिछले 9 महीनों से तनख्वाह रोकी गई थी। जिन्हें आज मेयर शक्ति रानी शर्मा ने योग्य घोषित करवा उनकी तनख्वाह दिलवाने का काम किया है।
अंबाला(अमन): शहर में नगर निगम में कार्यरत 10 कर्मचारियों को अयोग्य घोषित कर पिछले 9 महीनों से तनख्वाह रोकी गई थी। जिन्हें आज मेयर शक्ति रानी शर्मा ने योग्य घोषित करवा उनकी तनख्वाह दिलवाने का काम किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने मेयर शक्ति रानी शर्मा का धन्यवाद करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कहा मैने कर्मचारियों के लिए जो कर सकती थी, वह मैंने किया है। उन्होंने बाहर से निगम में दखलअंदाजी करने वालों को सीधे चेतावनी दी और कहा कि वे निगम में बाहरी दखल और अधिकारियों पर दबाव नहीं चलने देंगी।
बता दें कि अंबाला नगर निगम में जब से मेयर शक्ति रानी शर्मा ने काम काज संभाला है। तभी से मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बदलाव के कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को उनके हक दिलवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिसका असर निगम में देखने को भी मिलता है। आज मेयर शक्ति रानी शर्मा ने निगम के 10 कर्मचारियों को उनका हक दिलाया, जिन्हें पिछले 9 महीनों से अयोग्य घोषित कर उनकी तनख्वाह रोक ली गई थी। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने सभी कर्मचारियों को योग्य घोषित करवाया और उनकी रुकी हुई तनख्वाह भी दिलवाई। जिसके लिए आज निगम में कर्मचारियों ने मेयर शक्ति रानी शर्मा व शर्मा परिवार का धन्यवाद किया। उनके लिए जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वहीं मेयर ने बाहर से निगम में दखलंदाजी करने वालों को सीधे चेतावनी दी और कहा वे निगम में बाहरी दखल और अधिकारियों पर दबाव नहीं चलने देंगी। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने आज कर्मचारियों को उनका हक दिलवाया तो कर्मचारी भी काफी खुश दिखाई दिए और उनका धन्यवाद किया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)