एलोवेरा जूस की आड़ में अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 290 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2020 12:21 PM

illicit liquor smuggling busted in aloe vera juice

अंबाला में एलोवेरा जूस की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देर शाम मामले में कार्रवाई करते हुए लगभग 290 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। अंबाला शहर के पंजोखरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गाँव मंढौर से निकले

अंबाला(अमन): अंबाला में एलोवेरा जूस की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देर शाम मामले में कार्रवाई करते हुए लगभग 290 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। अंबाला शहर के पंजोखरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गाँव मंढौर से निकले एक ट्रक को पुलिस ने काबू किया  जिसके बाद पुलिस ने गाँव में स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर शराब भी बरामद की।

अंबाला के डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि  एलोवेरा जूस की आड़ में शराब की तस्करी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। जिससे पुलिस ने पर्दा उठाया है और बताया कि एलोवेरा जूस की आड़ में शराब की अवैध तस्करी की जाती है जिसके बाद रेड की गई तो लगभग 290 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है और ये जाँच की जाएगी कि शराब किस फैक्ट्री से आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!