Edited By Isha, Updated: 26 Feb, 2022 05:38 PM
हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज अब प्रत्येक शनिवार अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता की समस्याओं को सुनेंगे। अब तक वह प्रतिदिन अपने आवास पर जन समस्याओं को सुन रहे थे मगर, फरियादियों
चंडीगढ़(धऱणी): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अब प्रत्येक शनिवार अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता की समस्याओं को सुनेंगे। अब तक वह प्रतिदिन अपने आवास पर जन समस्याओं को सुन रहे थे मगर, फरियादियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार को जनता दरबार आयोजित कर प्रदेशभर से आए लोगों जनसमस्याओं को सुना जाएगा। बता दें कि गृह मंत्री का जनता दरबार प्रचलित है जहां प्रदेशभर से हजारों फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं और दरबार में त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को गृह मंत्री श्री विज द्वारा दिए जाते हैं।