हिसार को मिली CBSE हरियाणवी क्लस्टर एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता की मेजबानी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Aug, 2018 02:54 PM

hisar hosted cbse haryana cluster athletics sports competition

सी.बी.एस.ई. ने अपना खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। सी.बी.एस.ई. की ओर से हरियाणा कलस्टर के लिए एथलैटिक खेल प्रतियोगिता की मेजबानी हिसार को मिली है। लड़के व लड़कियों के सभी आयु वर्ग ....

हिसार(पंकेस): सी.बी.एस.ई. ने अपना खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। सी.बी.एस.ई. की ओर से हरियाणा कलस्टर के लिए एथलैटिक खेल प्रतियोगिता की मेजबानी हिसार को मिली है। लड़के व लड़कियों के सभी आयु वर्ग के एथलैटिक खेल मुकाबले डाटा पब्लिक स्कूल डाटा में होंगे। स्कूल के पिंसिपल डा. संदीप कुमार ने बताया कि सी.बी.एस.ई. की 5 दिवसीय 23वीं हरियाणा कलस्टर एथलैटिक मीट का आयोजन 1 से 5 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग में लगभग 32 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। 

अंडर-14 आयुवर्ग में 100मी., 800 मी. दौड़, 4 गुना 100 मी. रिले रेस, लोंग जम्प व शॉटपुट के मुकाबले होंगे। इसी तरह अंडर-17 आयुवर्ग में 100 मी., 200 मी., 400 मी, 800 मी., 1500 मी., दौड़, 4 गुना 100 मी. रिले व 4 गुना 400 मी. रिले रेस, लोंग जम्प, हाई जम्प, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। वहीं, अंडर-19 आयुवर्ग में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 3000 मी., दौड़, 4 गुना 100 मी. रिले व 4 गुना 400 मी रिले, लोंग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो व जैवलिन थ्रो के मुकाबले कराए जाएंगे।

सभी आयुवर्गों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 4 नवम्बर से कर्नाटक के शिवागंगोत्री में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलैटिक मीट में भाग लेंगे। इस एथलैटिक मीट में भाग लेने वाले सभी सी.बी.एस.ई. स्कूलों को 20 अगस्त तक खिलाडिय़ों का ऑनलाइन पंजीकरण सी.बी.एस.ई. की वैबसाइट  सी.बी.एस.ई. गेम्स. डाट. इन. पर करवाना होगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत सी.बी.एस.ई. स्कूलों के खिलाड़ी एथलैटिक मीट में भाग ले सकते हैं।
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!