हरियाणा के इस जिले को मिलेगा महानगर का दर्जा, बदल जायेगी तस्वीर... जाने क्या होंगे फायदे

Edited By Isha, Updated: 02 Feb, 2024 03:08 PM

hisar has also been given the metropolitan development

हिसार को भी हरियाणा सरकार ने मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (HMDA) बनाने का फैसला किया है। हिसार राज्य में 22 जिलों में से पांचवां शहर होगा, जिसके विकास के लिए एक अथॉरिटी बनाई जाएगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला में पहले से ही अथॉरिटी हैं।

हिसार: हिसार को भी हरियाणा सरकार ने मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (HMDA) बनाने का फैसला किया है। हिसार राज्य में 22 जिलों में से पांचवां शहर होगा, जिसके विकास के लिए एक अथॉरिटी बनाई जाएगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला में पहले से ही अथॉरिटी हैं। 
 
हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी विधेयक
हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी विधेयक 2024 के प्रारूप को मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। हिसार महानगर प्राधिकरण (HMDA) को हरियाणा सरकार ने बनाया है ताकि शहर को बेहतर विकास मिल सके। इससे हिसार शहर का निरंतर और संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी प्रदेश में पहले से चल रहे चार अथॉरिटी की तर्ज पर काम करेगी। 

शहर का विकास तेजी से होगा 
कमल गुप्ता ने बताया कि हिसार मेट्रोपोलिटन डिवलेपमेंट ऑथोरिटी का अध्यक्ष होगा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरिष्ठ IAS आफिसर होगा। उनका कहना था कि हिसार को महानगर का दर्जा मिलने पर शहर की छवि बदल जाएगी और बड़े परियोजनाओं के आने से शहर का विकास तेजी से होगा। इससे शहरवासियों को जल्द ही आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!