सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर, गाड़ी चालक की दर्दनाक मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 21 May, 2020 09:01 AM

high speed havoc in sonipat painful death of driver

सोनीपत के नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां नेशनल हाईवे 1 पर भिगान चौक के पास एक ट्रैक्टर ...

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत के नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां नेशनल हाईवे 1 पर भिगान चौक के पास एक ट्रैक्टर और गाड़ी में भिड़त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक गाड़ी चालक खेम बहादुर पंजाब का रहने वाला था और दिल्ली से वापस पंजाब जा रहा था। मुरथल थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि यह पंजाब से दिल्ली सवारी लेकर गया था और जब वापस आ रहा था तो एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!