Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां, फिर बढ़ा पारा; जानें कब बदलेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Oct, 2024 09:21 AM

heat has increased the problems of people in haryana

हरियाणा में गर्मी फिर बढ़ गई है। सूबे में मानसून के कमजोर पड़ते ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन में दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालात ये हो गए...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी फिर बढ़ गई है। सूबे में मानसून के कमजोर पड़ते ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन में दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालात ये हो गए हैं कि 24 घंटे में पारा 38 डिग्री को पार कर गया है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सिरसा सबसे गर्म दर्ज किया गया, यहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि 4 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश के 9 जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। प्रदेश के जिन जिलों में 4 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है, उनमें यमुनानगर, सिरसा, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात शामिल हैं।

इन जिलों में उम्मीद से ज्यादा बारिश

इस बार मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा। नूंह में सामान्य से 71 फीसदी, गुरुग्राम में 53 फीसदी और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 43 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इन 3 जिलों में अत्यधिक बारिश हुई है। हालांकि झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!