आशा अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, गर्भपात करवा रही ANM काबू

Edited By Isha, Updated: 02 Jul, 2022 10:41 AM

health department team raided asha hospital

शहर की खन्ना कॉलोनी स्थित आशा अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात करवाने के मामले का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर गर्भपात करवा रही ए.एन.एम. को रंगे हाथों काबू किया है। गर्भवती महिला से ए.एन.एम. ने 25000 रुपए

सोनीपत : शहर की खन्ना कॉलोनी स्थित आशा अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात करवाने के मामले का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर गर्भपात करवा रही ए.एन.एम. को रंगे हाथों काबू किया है। गर्भवती महिला से ए.एन.एम. ने 25000 रुपए में सौदा किया था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल के खिलाफ सैक्टर-27 थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

पी.एन.डी.टी. की नोडल अफसर डा. स्वराज चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खन्ना कॉलोनी के आशा अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात करवाया जाता है। इस पर सिविल सर्जन के आदेश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसमें डा. स्वराज के अलावा डा. पंकज सांगवान व डा. महक सरोहा को शामिल किया गया। उन्होंने एक गर्भवती महिला को डिकॉय बनाकर अस्पताल में भेजा और अस्पताल में रेड की। इस दौरान पाया कि जिस केंद्र में गर्भपात करवाया जा रहा था, वह पंजीकृत नहीं है। इसके अलावा गर्भपात के लिए कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, बल्कि 1 ए.एन.एम. गर्भपात करवा रही थी। उन्होंने सैक्शन-3 व 4 के तहत अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!