प्यास बुझाने के लिए कुएँ पर गया होमगार्ड, पैर फिसलने से डूबा...2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था अनिल

Edited By Isha, Updated: 20 May, 2025 05:47 PM

homwent to the well to quench his thirst drowned after slipping

जींद में प्यास बुझाने के लिए कुए परगए  हेड कांस्टेबल की कुएमें डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से  पैर फिसलने के कारण कांस्टेबल गहरे कुएँ में जा गिरा। आम लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जींद (अनिल पिलानिया): जींद में प्यास बुझाने के लिए कुए पर गए होमगार्ड  की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से  पैर फिसलने के कारण  होमगार्ड गहरे कुएँ में जा गिरा। आम लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डेढ़ घंटे बाद शव को कुएँ से बाहर निकाला। मृतक हेड कांस्टेबल की उम्र 27 वर्ष थी और वह अविवाहित था। वह 2016 में हेड कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हुआ था। 

मृतक के भाई ने बताया कि गाँव वालों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई की डूबने से मौत हो गई है। इसके आधार पर वे मौके पर पहुँचे और गोताखोरों की मदद से कुएँ से शव को निकाला गया। कुएँ में गिरने का कारण पैर फिसलना बताया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण मृतक कुएँ पर पानी पीने गया था। जब उसने बाल्टी कुएँ में डाली, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और 100 फीट से अधिक गहरे कुएँ में गिर गया। गहराई अधिक होने के कारण अनिल की डूबने से मौत हो गई। अनिल अविवाहित था और 2016 से कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था।

पुलिस का बयान: पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुएँ में डूब गया है। इसके आधार पर वे मौके पर पहुँचे और गोताखोरों की मदद से कुएँ से शव को निकाला गया। शव 27 वर्षीय  होमगार्ड अनिल का था, जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!