Weathar Update: हरियाणा के इन इलाकों में दिखेगा बिपरजॉय चक्रवात का असर, जारी किया गया Yellow अलर्ट

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2023 11:17 AM

haryana will get the effect of biparjoy cyclone

बिपरजॉय चक्रवात का असर हरियाणा के सिर्फ दक्षिणी हिस्से के जिलों में ही दिखेगा। इसका असर आज से 19 जून को सबसे ज्यादा दिखाई देगा मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले 5 दिनों में बारिश होने और बादल छाए रहने की प्रबल संभावना जताई है। मौसम में बदलाव

डेस्क: बिपरजॉय चक्रवात का असर हरियाणा के सिर्फ दक्षिणी हिस्से के जिलों में ही दिखेगा। इसका असर आज से 19 जून को सबसे ज्यादा दिखाई देगा मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले 5 दिनों में बारिश होने और बादल छाए रहने की प्रबल संभावना जताई है। मौसम में बदलाव पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से होगा। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपरजॉय का ज्यादा असर दिखाई देगा।


मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा में अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18 और 19 जून तक प्रदेश में कई जगह बारिश की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस वजह से मौसम में बदलाव आएगा। इसके अलावा अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवात भी भारत की तक बढ़ रहा है उसका असर भी हरियाणा में देखने को मिलेगा।



गौर रहे हरियाणा में 15 जून से धान की बिजाई भी शुरू होनी है । जिसको लेकर मनमोहन सिंह ने कहा कि धान की बिजाई के लिए मौसम अच्छा है। आमतौर पर इन दिनों में बारिश कम होती है। लेकिन इस बार बारिश होने से किसानों को लाभ होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!