भाजपा का मिशन 2024: सिरसा में आज अमित शाह की रैली, जानिए..इस रैली के क्या मायने?

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2023 07:01 AM

haryana sirsa rally live video update

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के 'मिशन 2024' के तहत भाजपा आज हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंक रही है। यहां सिरसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा

सिरसा: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के 'मिशन 2024' के तहत भाजपा आज हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंक रही है। यहां सिरसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। शाम करीब 4 बजे वह यहां पहुंचेंगे। सिरसा पहुंचने पर अमित शाह पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के प्रमुख सेवादार बाबा अजीत सिंह का देहांत होने के कारण शोक प्रकट करने जाएंगे। सिरसा की सिख संगत में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब का विशेष प्रभाव है। इसके बाद वे रैली स्थल को संबोधित करेंगे।

 
भाजपा ने अपने पहले सर्वे में पूरे देश में 50 ऐसी लोकसभा सीटें छांटी थी, जिसमें वे कमजोर हो रहे हैं। इसमें हरियाणा की 2 सीटें सिरसा और रोहतक थी। इसीलिए भाजपा सिरसा से इसकी शुरुआत कर रही है। दूसरा सिरसा चौटाला परिवार का गढ़ रह चुका है। भाजपा की केवल एक ही सांसद है। कोई विधायक नहीं है। इसलिए भाजपा चौटाला परिवार के गढ़ में इनेलो के साथ साथ जजपा को भी संदेश देना चाहती है। जजपा इस समय हरियाणा में गठबंधन की सहयोगी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!