नवम्बर माह में 9732 करोड़ रुपये ग्रोथ राजस्व प्राप्त कर शीर्ष पर रहा हरियाणा

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 03 Dec, 2023 08:51 PM

haryana remained on top by achieving growth revenue of rs 9732 crore

हरियाणा ने आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव देवेन्द्र कल्याण के नेतृत्व में जीएसटी रेवेन्यु ग्रोथ में रिकॉर्ड बनाते हुए नवम्बर माह में 9732 करोड़ रुपये ग्रोथ राजस्व प्राप्त किया है...

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा ने आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव देवेन्द्र कल्याण के नेतृत्व में जीएसटी रेवेन्यु ग्रोथ में रिकॉर्ड बनाते हुए नवम्बर माह में 9732 करोड़ रुपये ग्रोथ राजस्व प्राप्त किया है। वर्ष 2022 के नवम्बर माह के जीएसटी रेवेन्यु ग्रोथ में 6769 करोड़ राजस्व प्राप्त किया था। पिछले वर्ष के नवम्बर माह से इस बार 44%अधिक ग्रोथ जी एस टी कोलेक्शन में आई है।

हरियाणा की तुलना अगर पूरे भारत के राज्यों से की जाए तो महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु के बाद हरियाणा पांचवे स्थान पर पूरे भारत में आया है। इस जीएसटी ग्रोथ में उत्तरप्रदेश, तेलंगाना व वेस्ट बंगाल भी शामिल है।

पूरे उत्तर भारत का अगर जिक्र किया जाए तो सभी यूटी व राज्यों में हरियाणा नवम्बर माह में 9732 करोड़ रुपये ग्रोथ राजस्व प्राप्त कर शीर्ष पर रहा है। पंजाब ने 2265 करोड़,जीएसटी कलेक्शन कर पिछले साल की तुलना में 36%ग्रोथ, दिल्ली ने 5347 करोड़ एकत्रित कर पिछले साल की तुलना में 17% ग्रोथ, हिमाचल प्रदेश ने 802 करोड़ रुपये एकत्रित कर 19% ग्रोथ, जम्मू व कश्मीर ने 469 करोड़ राजस्व जीएसटी में एकत्रित करके 9% ग्रोथ ली है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!