कार व ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत, हरियाणा पुलिस के हैड कांस्टेबल की मौत

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 12 Jun, 2018 02:38 PM

haryana police head constable dies in accident

रायपुररानी रोड पर कार व ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार 42 वर्षीय हरियाणा पुलिस के हैड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के...

नारायणगढ़(चंदेष चोपड़ा): रायपुररानी रोड पर कार व ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार 42 वर्षीय हरियाणा पुलिस के हैड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पंचकूला के कंट्रोल रूप में तैनात हैड कांस्टेबल सुरजीत जो अपनी कार से नारायणगढ़ की तरफ जा रहा था। गांव प्यारावाला के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की टक्कर होने पर कार सवार सुरजीत की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। 
PunjabKesari
दुर्घटना होने के कारण एक तरफा आवाजाही पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे मे लेकर व सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू रूप से चालु किया। मृतक हैड कांस्टेबल सुरजीत मूल रूप से कुरूक्षेत्र जिले का रहने वाला था और अपने परिवार सहित पंचकूला रह रहा था।

पुलिस जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि हादसे में हरियाणा पुलिस के हैड कांस्टेबल सुरजीत के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!