Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Mar, 2026 08:58 PM

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा का कार्यक्रम जारी
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को आयोग के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आयोग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने केंद्रों पर यह परीक्षा होगी।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस की पहली भर्ती पूरी हुए बिना ही दूसरी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। एचपीएससी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक भर्ती पूरी नहीं हुई है और उसी की दूसरी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई भर्ती में एससी पदों का वर्गीकरण भी नहीं किया गया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा साल 2023 में हरियाणा कैडर के 1633 व मेवात कैडर के 78 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। भर्ती प्रक्रिया में 35 प्रतिशत क्राइटेरिया का असर यह हुआ कि इसमें केवल 39 कैंडिडेट पास हुए। करीब 5 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं खाली रहे 1672 पदों का विज्ञापन युवाओं द्वारा शोर-शराबा मचाने से पहले ही जारी कर दिया।
एचपीएससी के द्वारा हरियाणा कैडर के 1594 पदों में से 859 जनरल, 327 एससी, 163 बीसीए, बीसी बी के 82, 163 ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व किए गए थे। वहीं मेवात कैडर के 78 पदों में से 43 जनरल, 15 एससी, 8 बीसीए, 4 बीसी बी व 8 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व किए गए हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)