Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Aug, 2017 05:33 PM
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से 87580 क्यूसिक पानी रिलीज किया
पानीपत(अनिल कुमार):पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से 87580 क्यूसिक पानी रिलीज किया गया। जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। पानी छोड़ने से आस-पास के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। लगातार बारिश से हरियाणा में भी बाढ़ की आशंका बन सकती है। वहीं किसानों का कहना है कि प्रशासन ने बाढ़ से बचने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है। यदि अौर अधिक पानी आया तो कई गांव डूब सकते हैं। सनोली यमुना से लगते गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।