बिना दुल्हन लिए लौटी बारात, 2 नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई

Edited By Updated: 27 Mar, 2017 11:15 AM

haryana julana child marriage police

रामकली गांव में आई 2 बारातों को बिना दुल्हन लिए ही आपस घर लौटना पड़ा। लड़कियों की उम्र कम होने के कारण महिला प्रोटैक्शन अधिकारी की टीम

जुलाना(पांचाल):रामकली गांव में आई 2 बारातों को बिना दुल्हन लिए ही आपस घर लौटना पड़ा। लड़कियों की उम्र कम होने के कारण महिला प्रोटैक्शन अधिकारी की टीम ने शादी रुकवा दी। दुल्हन की उम्र 17 वर्ष 3 माह पाई गई जबकि दूल्हा 27 वर्ष का। पुलिस कंट्रोल रूप में सूचना मिली की रामकली गांव में 2 लड़कियों की शादी करवाई जा रही है जिसकी उम्र 18 वर्ष नहीं हुई है। सूचना पाकर महिला प्रोटैक्शन सहायक अधिकारी रवि लोहान, महिला थाने से सुमन, एस.पी.ओ. सुरेश कुमार, हवलदार अशोक कुमार की टीम पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने लड़कियों की उम्र की जांच की। एक लड़की की उम्र साढ़े 15 वर्ष तथा दूसरी की सवा 17 वर्ष मिली। कम उम्र मिलने पर प्रोटैक्शन अधिकारी की टीम ने शादी रुकवा दी। एक बारात भिवानी तथा दूसरी फरमाण गांव से आई हुई थी। बारात को बिना दुल्हन लिए ही घर वापस लौटना पड़ा। 

करेला गांव में भी पहुंची टीम
सूचना के आधार पर करेला गांव में भी टीम पहुंची। यहां पर टीम ने लड़की व लड़के की उम्र की जांच की। करेला गांव में लड़की व लड़की की उम्र सही पाई गई। महिला प्रोटैक्शन सहायक अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामकली गांव में 2 लड़कियों की शादी हो रही है। इन लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम है। टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों की उम्र की जांच की। 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही माता-पिता को लड़की की शादी करवानी चाहिए। कम उम्र में शादी करना कानूनी अपराध है।
    

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!