Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2025 07:23 PM

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा में मछली पालन में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा में मछली पालन में तेजी से वृद्धि हो रही...
चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा में मछली पालन में तेजी से वृद्धि हो रही है। खारे पानी वाले इस राज्य में वर्तमान में लगभग 5900 एकड़ भूमि पर झींगा मछली पालन एवं मछली पालन किया जा रहा है, जबकि वर्ष 2014-15 में केवल 70 एकड़ भूमि पर ही मछली पालन किया जाता था।
राणा मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतर्देशीय मछली पालन एवं जलकृषि सम्मेलन 2025 को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में आयुक्त श्रीमती अमनीत पी. कुमार, मत्स्य विभाग के निदेशक श्रीपाल राठी, जिला मत्स्य अधिकारी सिरसा श्री जगदीश चंद्र तथा सिरसा जिले के दो झींगा किसान गुरप्रीत सिंह एवं माया देवी ने भाग लिया।
मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा कृषि के साथ-साथ मछली पालन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य बन गया है। मछली पालन न केवल प्रदेश में रोजगार का जरिया बन रहा है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। देश के अंतर्देशीय राज्यों में प्रति हेक्टेयर मछली उत्पादन के मामले में हरियाणा दूसरे स्थान पर है।