हरियाणा से पंजाब और जम्मू रूट पर नहीं चल रही बसें, यात्रियों को हो रही दिक्कत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 12 Sep, 2025 11:11 AM

haryana ambala roadways bus not running on punjab and jammu route

बारिश और नदियों में उफान के चलते हरियाणा के अंबाला से पंजाब, जम्मू और हिमाचल की ओर जाने वाला रूट प्रभावित है। अभी तक यह मार्ग पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सका है।

डेस्कः बारिश और नदियों में उफान के चलते हरियाणा के अंबाला से पंजाब, जम्मू और हिमाचल की ओर जाने वाला रूट प्रभावित है। अभी तक यह मार्ग पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सका है। इस कारण न सिर्फ अंबाला बल्कि दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब जाने वाली रोडवेज बसें अब भी बंद

पंजाब में आई बाढ़ के बाद हरियाणा रोडवेज ने लुधियाना और पटियाला जाने वाली कुछ बसों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। लेकिन यह सेवाएं अब तक बहाल नहीं की गई हैं। इनमें दिल्ली से वाया अंबाला लुधियाना जाने वाली दो बसें और दिल्ली से अंबाला होते हुए पटियाला जाने वाली एक बस शामिल है।

जम्मू और पंजाब की 6 बसें बंद

फिलहाल जम्मू और पंजाब रूट की कुल छह बसें बंद पड़ी हैं। ये सभी बसें अंबाला के रास्ते संबंधित गंतव्यों तक जाती थीं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन बस सेवाओं को कब तक पुनः शुरू किया जाएगा।

हिमाचल रूट बहाल, यात्रियों को राहत

पिछले 10 दिनों से भूस्खलन के कारण बंद हिमाचल प्रदेश के रूट अब सुचारू कर दिए गए हैं। अब मंडी से आगे कुल्लू-मनाली तक बसों का संचालन हो रहा है। पहले ये बसें केवल मंडी तक ही जा रही थीं। इसके अलावा, बद्दी जाने वाली बस सेवाएं भी अब सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

कटरा और शिमला रूट पर भी असर

दिल्ली से कटरा, दिल्ली से शिमला और अंबाला से कटरा जाने वाली बसें भी अभी तक बहाल नहीं की गई हैं। स्टाफ की कमी के चलते इन रूटों पर संचालन प्रभावित है। यात्रियों को अन्य डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर जो गिनी-चुनी बसें चल रही हैं, उनके लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इन रूटों पर बस सेवाओं को लेकर रोडवेज की कोई स्पष्ट योजना नजर नहीं आ रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!