जीत की हैट्रिक लगाने वाले हरविंदर कल्याण का स्पीकर चुना जाना लगभग तय, विधानसभा परिसर में लगेगी मुहर

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Oct, 2024 08:10 AM

harvinder kalyan is almost certain to be elected speaker

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की मीटिंग आज सुबह 10:00 बजे विधानसभा परिसर में दोबारा बुलाई गई है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की मीटिंग आज सुबह 10:00 बजे विधानसभा परिसर में दोबारा बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर वीरवार देर शाम हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में कुछ विषयों पर चर्चा नहीं की गई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा के इन तीनों नाम पर विधायक दल की मीटिंग में मोर लगाने का काम शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा परिसर में होगा। 

11 बजे शुरु होगा विधानसभा सत्र

भाजपा की 2024 में पूर्ण बहुमत की बनी सरकार का पहला विधानसभा सत्र आज 11:00 प्रारंभ होगा। प्रोटेम स्पीकर रघुवीर सिंह काद्यान्न अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए विधानसभा में पहुंचे 90 विधायकों को शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के पदों पर चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने हाई कमान से विचार विमर्श के बाद स्पीकर पद के लिए हरविंदर कल्याण तथा डिप्टी स्पीकर के लिए कृष्ण मिढ़ा के नाम पर विचार कर लिया है जिन्हें सार्वजनिक रूप से विधायक दल की मीटिंग में शुक्रवार को विधानसभा परिसर में बताया जाएगा।

घरौंडा से भाजपा की टिकट पर लगातार तीसरी बार हैट्रिक लगाकर जीत हासिल करने वाले हरविंदर कल्याण हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष चुने जा सकते है। हरविंदर कल्याण पेशे से इंजीनियर हैं। इन्होंने बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री 1989 प्राप्त की थी। लगभग पिछले 30 सालों से राजनीतिक गतिविधियों में पूर्ण सक्रिय भूमिका कल्याण की रही है।परिवार में हरविंदर कल्याण की धर्मपत्नी रेशमा एक लेखक है इन दोनों की एक पुत्री आयशाना एक एनजीओ का संचालन करती है वह गो ग्रामीण शिक्षा तथा वूमेन एंपावरमेंट का काम करता है। अत्यंत सहज सभा के शांत दिखने वाले हरविंदर कल्याण हाईटेक तरीके से अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध रखते हैं तथा उन्हें करवाने में जुटे रहते हैं। मिलन सरिता और व्यवहार कुशलता में हरविंदर कल्याण का कोई सानी नहीं है।

हरविंदर कल्याण का जन्म 15 जनवरी 196 7 को चौधरी देवी सिंह रोड के घर हुआ। चौधरी देवी सिंह रोड जो पूरा बी अध्यक्ष हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन रहे हैं किसानों तथा आम जनता की समस्याएं बिको भी समझते रहे हैं। चौधरी देवी सिंह रोड राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे तथा अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं अपने जीवन में पूर्ण करने का प्रयास करते रहे। हरविंदर कल्याण की माता का नाम प्रेम कौर है। मनोहर पार्ट वन के अंदर हरविंदर कल्याण को 2015 से लेकर 2019 तक हैफेड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। इसके अलावा विधानसभा कागज जिक्र किया जाए तो विधानसभा में पब्लिक अकाउंट्स कमिटी जिसे पैक भी कहा जाता है हरविंदर कल्याण 2019 से मार्च 2023 तक इसके अध्यक्ष रहे पूर्ण ग्राम विधानसभा के अंदर ही अरविंद कल्याण एस्टिमेट्स कमिटी के 2015-16 तथा 2023 24 में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में पिछले 10 साल से हरविंदर कल्याण की सक्रियता देखी जा सकती है।। 

घरौंडा की मूलभूत समस्याओं को समझने के लिए हरविंदर कल्याण ने 2004 में पदयात्रा करते हुए 375 किलोमीटर का सफर तय किया जिसमें उन्होंने 104 गांव जो घरौंडा विधानसभा के हैं सभी को बारीकी से समझा तथा उनकी समस्याओं पर पूरी रिसर्च की। 10 साल 2014 से 2024 तक एक विधायक के रूप में हरविंदर कल्याण डेवलपमेंट के कई बड़े प्रोजेक्ट घरौंडा में लाने में सफल रहे तथा जनहित के कामों में पूरी तरह से भागीदारी उनकी नजर आई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!