किसानों की सभी फसलों को MSP पर खरीदने की घोषणा पर ज्ञानचंद गुप्ता ने सीएम का जताया आभार

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 06 Aug, 2024 01:11 PM

gyan chand gupta expressed his gratitude to the cm

हरियाणा के सीएम सैनी ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों काे दूसरी जगह लगाने पर कोई दिक्कत नहीं होगी।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के सीएम सैनी ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों काे दूसरी जगह लगाने पर कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार प्रदेश में सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी। वहीं किसानों की सभी फसलों को MSP पर खरीदने की घोषणा पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सीएम नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

विधानसभा स्पीकर ने कहा कि किसानों की सारी फसलें MSP पर खरीदने के निर्णय से किसानों के चेहरे पर खुशी आ गई है। किसानों को महसूस होने लगा है कि नायब सिंह सैनी से ज्यादा किसान हितैषी सीएम और कोई हो नहीं सकता।

भगवंत मान पर कसा तंज

साथ ही ज्ञानचंद गुप्ता भगवंत मान पर भी तंज कसते हुए कहा कि मैं उनसे जानना चाहूंगा कि जो अपने आप को किसानों का सबसे बड़ा हितैषी मानते हैं, किसानों का मसीहा कहते हैं, वो कब पंजाब में फसलों पर MSP पर खरीदने का ऐलान करेंगे और किसान भाईयों को सुविधा देंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!