गन्ने पर दस रुपए भाव बढ़ने का गुरनाम सिंह का बड़ा बयान, बोले-ये जीत उतनी बड़ी नहीं जितनी होनी चाहिए

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 02 Feb, 2023 05:24 PM

gurnam singh s big statement about increasing

नाम सिंह चढूनी ने गन्ने पर दस रुपए भाव बढ़ने को लेकर कहा कि ये जीत उतनी बड़ी नहीं है,जितनी होनी चाहिए।

गोहाना(सुनील): गुरनाम सिंह चढूनी ने गन्ने पर दस रुपए भाव बढ़ने को लेकर कहा कि ये जीत उतनी बड़ी नहीं है,जितनी होनी चाहिए। सरकार को बढ़ती महंगाई के हिसाब से फसलों के भाव देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है और किसानों के फसलों के भाव नहीं मिल रहे हैं।

 

बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया है:गुरनाम सिंह

 

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आज गोहाना आहुलाना शुगर मिल में किसानो का धन्यवाद करने पहुंचे थे, जहां किसानों ने गुरनाम सिंह चढूनी का ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बजट को लेकर कहा कि इसमें एमएसपी को लेकर कुछ नहीं किया गया है। हरियाणा के आने वाले बजट पर उन्होंने कहा कि जैसे केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। वैसे ही हरियाणा सरकार से भी किसानों को निराशा हाथ लगेगी।उन्होंने राजनीती पर बोलते हुए कहा आज इस देश में पैसे से सत्ता खरीदी जाती है और सत्ता से पैसा कमाया जाता है,लेकिन यहां किसानों के पास पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 में चुनाव में किसान तैयारी करेंगे। फल की इच्छा नहीं करेंगे। उन्हें लेकर जैसे-जैसे जरूरत पड़ेगी। वैसे-वैसे आंदोलन किए जाएंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!