गुरुद्वारा साहिब से गुल्लक चोरी, कुछ दूरी पर खेतों में टूटी पड़ी मिली, मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Oct, 2020 12:26 PM

gullak theft from gurdwara sahib broken in fields at some distance

छावनी के पड़ाव थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले सुंदर नगर क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुल्लक चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस को किरपाल...

अम्बाला छावनी : छावनी के पड़ाव थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले सुंदर नगर क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुल्लक चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस को किरपाल सिंह ने शिकायत दी है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद से चोर का पता लगाया जा रहा है। 

थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि 10 अक्तूबर की रात करीब 2 बजे एक व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में आता हुआ सी.सी.टी.वी.  फुटेज में नजर आ रहा है जो पहले गुरुद्वारा साहिब में घूमता हुआ नजर आ रहा है फिर वह खजाने की गुल्लक लेकर चला गया। किरपाल सिंह ने बताया कि 10 तारीख को ग्रंथी गुरुद्वारा साहिब में नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर चोर गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा और चोरी कर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे गुरुद्वारा साहिब में पाठ करने के लिए वह गुरुद्वारा  साहिब पहुंचे और जब देखा तो अंदर गुल्लक नहीं थी। उसके बाद अन्य मैंबर्स को सूचना दी जिसके बाद खेतों में पड़ा हुआ गुल्लक मिला है, जिसमें से सारा खजाना निकाल लिया गया है। इस मामले में थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!