Haryana: देर रात जारी जारी हुआ ग्रुप-डी का परिणाम, दो दिन में होगी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति

Edited By Isha, Updated: 08 Mar, 2024 01:12 PM

group d result released late night

हरियाणा सरकार ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वहीं दो दिन में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के महानिदेशक ने सभी आईटीआई प्राचार्य को पत्र लिखा है। उन्होंने दो दिन संस्थान खोल रखने का निर्देश...

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वहीं दो दिन में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के महानिदेशक ने सभी आईटीआई प्राचार्य को पत्र लिखा है। उन्होंने दो दिन संस्थान खोल रखने का निर्देश दिया है। ताकि भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके।
 
 देर रात परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके बाद शेष पदों का परिणाम आर्थिक, सामाजिक अंकों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। खास बात यह है कि सभी चयनितों को आगामी दो दिनों में नियुक्ति भी दिलाई जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वह शुक्रवार, शनिवार को राजपत्रित अवकाश होने के बावजूद संस्थान खोले रखें और ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराएं।

ग्रुप के कुल 13,500 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त पांच अंकों को लेकर विवाद चल रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहले की भर्तियों की तरह ग्रुप डी भर्ती को भी सिरे लगाने के लिए आर्थिक, सामाजिक अंकों के बिना परिणाम तैयार किया है। साथ ही इसके लिए कानूनी राय भी ली है, ताकि भविष्य में किसी की नियुक्ति प्रभावित न हो। बताया जा रहा है कि कानूनी विशेषज्ञों ने परिणाम जारी करने के लिए रजामंदी जता दी है। देर रात तक आयोग के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यालय में जमे हुए रहे और देर रात तक परिणाम जारी कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!