Wedding Season: प्यार की खातिर 7 समुंदर पार से आया दूल्हा, हरियाणवी छोरी से रचाई शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Oct, 2024 01:48 PM

groom came from across seven seas and married a haryanvi girl

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक शादी की खासी चर्चा है। यहां पर जर्मनी के दुल्हे और हरियाणा की छोरी ने सात फेरे लिए हैं।

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक शादी की खासी चर्चा है। यहां पर जर्मनी के दुल्हे और हरियाणा की छोरी ने सात फेरे लिए हैं। यह शादी हिंदू रीति-रिवाज में हुई है। सात समुंदर से पार जर्मनी से पहुंचे दुल्हे राजा क्रिस ने 26 अक्तूबर को हिंदू-रीति रिवाज से श्रेया संग सात फेरे लिए। 

दरअसल जर्मनी के क्रिस की लव मैरिज है। श्रेया हायर स्टीडीज के लिए जर्मनी गई थी और जहां पर उसकी मुलाकात क्रिस से हुई थी। दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ा और अब उन्होंने भारत में आकर गीता की धर्मस्थली और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आकर शादी रचाई। दुल्हे के परिजन भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं और हिंदी और पंजाबी सीखने की भी कोशिश कर रहे है। 

बता दें कि श्रेय मूल रूप से कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि यहां तक खींच लाया और शायद ही किसी को अंदाजा था कि सरहद की दूरियां यूं मिट जाएंगी। क्रिस अपने साथ भाई डेविड, बहन क्लाउडिया, दूसरी बहन जारा, जीजा एंड्रियास, दोस्तपिया, अनिका बाराती बनकर कुरुक्षेत्र पहुंचे थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!