एक्स्ट्रा क्रेच खोलने की तैयारी में हरियाणा सरकार, इस साल सेटरों के लिए रखा लाखों का बजट

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 08 Jul, 2024 02:58 PM

government will open 500 more creches in haryana

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखें जिस तरह करीब आ रही हैं, वैसे ही सरकार जनता को लुभाने के लिए कई तरह की स्कीम और पॉलिसियों लेकर आ रही है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखें जिस तरह करीब आ रही हैं, वैसे ही सरकार जनता को लुभाने के लिए कई तरह की स्कीम और पॉलिसियों लेकर आ रही है। वहीं हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल भी महिलाओं और बच्चों के अच्छे विकास के लिए और भी क्रेच खोलने की तैयारी में है। इससे रोजमर्रा की जिंदगी में कामकाज करने वाली महिलाओं को आसानी होगी।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि आवश्यकता हुई तो और भी क्रेच खोले जाएंगे। यानी शिशु और बच्चों के अच्छे विकास के लिए सरकार और भी क्रेच खोलेगी। असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में 500 क्रेच खोलने का लक्ष्य है। जानकारी के मुताबिक क्रेच-पॉलिसी लागू करने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य बना है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास के क्रेच सेंटरों के लिए इस साल के लिए 3 हजार 215 लाख रुपये का बजट रखा है। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!