Karnal: गुड़ मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट करने की सरकार ने दी मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Dec, 2024 07:40 AM

government has given approval to shift the gur mandi to the new anaj mandi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी ( एनजीएम) में शिफ़्ट करने की मंजूरी दे दी है। गुड़ के अलावा इस नई अनाज मंडी में चारा, दालें और मसाले की मार्किट भी शिफ़्ट करने की मंजूरी दी गई है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी ( एनजीएम) में शिफ़्ट करने की मंजूरी दे दी है। गुड़ के अलावा इस नई अनाज मंडी में चारा, दालें और मसाले की मार्किट भी शिफ़्ट करने की मंजूरी दी गई है। 

जाम से मिलेगी मुक्ति

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से जहां शहरवासियों को पुरानी अनाज मंडी में जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं गुड़ समेत अन्य चीजों के व्यापारियों को भी लाभ होगा। करनाल की पुरानी  अनाज मंडी में मुख्य कृषि उत्पादों गेहूं , मक्का, गुड़ आदि की खरीद एवं बिक्री की जाती थी। वर्ष 1999 में करनाल में नई अनाज मंडी विकसित की गई जहां पर अनाज से संबंधित मंडी को शिफ़्ट कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2014 में फल एवं सब्जी मंडी को भी इसी नई अनाज मंडी में शिफ़्ट कर दिया गया था। 

प्रवक्ता ने बताया कि नई अनाज मंडी के लेआउट प्लान में चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी का भी प्रावधान तो किया गया था परन्तु इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी जिसके कारण उक्त चीजों की मंडी का नई अनाज मंडी में स्थानांतरण नहीं पाया था। मुख्यमंत्री ने अब इस बारे में मंजूरी दे दी है जिससे चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ़्ट किया जा सकेगा। इससे जहां करनाल के व्यापारियों को काफी सुविधा होगी, मार्किट कमेटी को भी राजस्व में इजाफ़ा मिलेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!