Weather Update: जहरीली हवा से जूझ रहे हरियाणा वालों के लिए Good News, बदलने वाला है मौसम, इस दिन होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Nov, 2023 10:17 AM

good news for the people of haryana who are struggling with poisonous air

हरियाणा में दीपावली से पहले मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 नवंबर की रात को मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में दीपावली से पहले मौसम करवट लेने जा रहा है। जहरीली हवा से जूझ रहे हरियाणा वालों के मौसम विभाग गुड न्यूज लेकर आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 9 नवंबर की रात को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 10 नवंबर को कुछ जगह बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं।

PunjabKesari

हिसार और फतेहाबाद की स्थिति बनी गंभीर 

बता दें कि हरियाणा में एक्यूआई काफी खराब है। अभी हिसार और फतेहाबाद की हवा साफ नहीं हुई है। इन दोनों जिलों में हवा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रदेश के 13 जिले ऐसे हैं, जहां की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में हैं। वहीं कल रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के चलते अभी स्मॉग प्रदेश के जिलों में कम हुआ है, जहां 2 दिन पहले 8 जिलों में स्मॉग के चलते हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में थी।

PunjabKesari

मंगलवार को ऐसा रहा हाल

मंगलवार को हिसार में एक्यूआई 403 तो फतेहाबाद का 421 तक पहुंच गया है। हिसार में मंगलवार दिन में धूप खिली, लेकिन स्मॉग ज्यादा कम नहीं हुआ। शाम के चलते स्मॉग के चलते आंखों में जलन होती रही।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!