रोहतक से अपने मायके आई महिला मिली काेराेना पाॅजिटिव, परिवार के 12 सदस्य क्वारंटाइन

Edited By vinod kumar, Updated: 02 May, 2020 05:25 PM

gohana came women corona positive found

हरियाणा के रोहतक से अपने मायके गोहाना में आई एक महिला कोरोना पाॅजिटिव मिली। पीड़ित महिला रोहतक के पहाड़ा मोहल्ले की रहने वाली है। फिलहाल उसे इलाज के लिए खानपुर मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपनी बेटी का इलाज करवाने...

गाेहाना(सुनील): हरियाणा के रोहतक से अपने मायके गोहाना में आई एक महिला कोरोना पाॅजिटिव मिली। पीड़ित महिला रोहतक के पहाड़ा मोहल्ले की रहने वाली है। फिलहाल उसे इलाज के लिए खानपुर मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपनी बेटी का इलाज करवाने के लिए दो दिन पहले रोहतक से गाेहाना आई थी।

उसकी बेटी को खांसी, जुखाम व बुखार की शिकायत थी। जिसको लेकर बेटी की जांच के साथ-साथ महिला का टेस्ट किया गया। इस दौरान महिला की रिपोट कोरोना पॉजिटिव आई। उसे इलाज के लिए खानपुर मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवाया गया है। संक्रमित महिला बस्ती में अपने परिवार के लोगों के इलावा कई और लोगों से भी मिली।

स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने माैके पर गोहाना के बाल्मीकि बस्ती पहुंच कर परिवार के लोगों सहित अन्य सभी लोगों की मेडिकल जांच सुरु कर दी है।विभाग ने एहतियात के ताैर पर महिला के मायके में रहने वाले 12 सदस्यों को क्वारंटाइन कर सोनीपत मेडिकल काॅलेज में भेजा गया है। महिला काेराेना पाॅजिटिव कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया इसका पता लगाया जा रहा है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!