फरीदाबाद से मुंबई ले जाकर किया युवती से रेप, सिस्टम से निराश होकर उठाया खौफनाक कदम

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Jun, 2025 03:38 PM

girl was raped after being taken from faridabad to mumbai

फरीदाबाद में दुष्कर्म की शिकार एक 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार ने पलवल थाना कैम्प पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में दुष्कर्म की शिकार एक 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार ने पलवल थाना कैम्प पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि रेप करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। युवती को इंसाफ नहीं मिला तो उसने मजबूर होकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को युवती ने अपने ही घर में जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।।

होटल में ले जाकर किया रेप

एसीपी अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र करीब 23 साल है, जिसने जहर खाकर सुसाइड किया है। मृतका की मां द्वारा दी गई शिकायत दी गई थी कि इसी साल अप्रैल माह में आरोपी राज आर्य व सपना गुप्ता मुंबई ले गए। 11 अप्रैल को युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। एसीपी ने बताया कि शिकायत में बताया कि पलवल पुलिस को दी शिकायत पर कार्रवाई न होने के कारण और आरोपियों द्वारा समझौते के लिए दबाव बनाने के कारण युवती ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

​​​​​(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!