हरियाणा में रिश्वत लेते पकड़ा गया गिरदावर, सनद तकसीम करवाने के लिए मांगी थी 25 हजार की रिश्वत

Edited By Harman, Updated: 09 Sep, 2026 10:55 AM

girdawar caught taking bribe in haryana

जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई करवाने के बदले 25 हजार रूपए रिश्वत लेता गिरदावर राजेश मलिक एंटी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) की सोनीपत टीम ने मंगलवार शाम पुरानी तहसील में गिरफ्तार कर लिया। मामला जमीन की  सनद तकसीम से जुड़ा है।

सोनीपत : जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई करवाने के बदले 25 हजार रूपए रिश्वत लेता गिरदावर राजेश मलिक एंटी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) की सोनीपत टीम ने मंगलवार शाम पुरानी तहसील में गिरफ्तार कर लिया। मामला जमीन की  सनद तकसीम से जुड़ा है। 

शिकायतकर्ता अनुसार जमीन की तकसीम होने के बाद सनद तकसीम की कार्रवाई करीब डेढ़ साल से लंबित थी। इस दौरान कई गिरदावर बदले लेकिन जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने गन्नौर तहसील से तबादला होकर आए हलका गिरदावर राजेश से संपर्क किया। राजेश के पास सोनीपत और राई का अतिरिक्त कार्यभार भी था।

आरोप है कि सनद तकसीम की कार्रवाई करवाने के बदले गिरदावर ने शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने पर ए.सी. बी. ने कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार शाम करीब 5 बजे शिकायतकर्ता को रुपए लेकर पुरानी तहसील पहुंचने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही राजेश को 25 हजार रुपए दिए ए.सी.बी. ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया व रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। ए.सी.बी. ने आरोपी गिरदावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!