गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति ने टोलकर्मियों को दी चुनौती

Edited By Vivek Rai, Updated: 15 May, 2022 07:48 PM

gadpuri toll hatao sangharsh samiti challenges toll workers

फरीदाबाद जिले की पृथला विधानसभा क्षेत्र में आज, गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव गदपुरी में बने टोल पर सांकेतिक धरना दिया और टोल हटाने को लेकर टोलकर्मियों को चुनौती दी।

पृथला(दिनेश): फरीदाबाद जिले की पृथला विधानसभा क्षेत्र में आज, गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव गदपुरी में बने टोल पर सांकेतिक धरना दिया और टोल हटाने को लेकर टोलकर्मियों को चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टोल प्लाजा ग्राम पंचायत की जमीन पर बनाया गया है।

समिति ने इस जमीन पर अपने बोर्ड लगाने का फैसला लिया और चुनौती दी कि बोर्ड को क्षति पहुंचाने वाले की खैर नहीं होगी। कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल और बीजेपी नेता टेकचंद शर्मा सहित कई नेताओं ने भी दावा किया कि यह टोल क्षेत्र के हित में नहीं हैं। इसलिए किसी भी सूरत में इस टोल को चलने नहीं दिया जाएगा। गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस टोल को ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। उनका कहना है कि जो बीजेपी नेता पहले टोल को नाजायज बताते थे, आज वही नेता टोल प्लाजा की पैरवी करते घूम रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!