मामूली कहासुनी के बाद कस्सी मारकर दोस्त की हत्या, खेतों में मिला शव

Edited By Isha, Updated: 12 Apr, 2022 09:48 AM

friend murdered after a minor altercation

जिले के गांव संभालखी में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही दोस्त की कस्सी मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार देर रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त अमरजीत (45) के रूप में हुई है, जो पेट्रोल पंप कर्मी था

कुरुक्षेत्र: जिले के गांव संभालखी में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही दोस्त की कस्सी मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार देर रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त अमरजीत (45) के रूप में हुई है, जो पेट्रोल पंप कर्मी था, लेकिन बीते 15 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था।

मामले में पुलिस ने आरोपी राजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक राजिंद्र ने अमरजीत के मुंह और सिर पर कस्सी से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी और फिर किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ। इस संबंध में अभी पूछताछ चल रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!