करनाल में दो बाइकों की भिड़ंत में पूर्व फौजी की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Mar, 2023 12:22 PM

former soldier killed in two bike collision in karnal

करनाल जिले में दो बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें पूर्व आर्मी के जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर ...

करनाल : करनाल जिले में दो बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें पूर्व आर्मी के जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम


जानकारी के मुताबिक सांभी गांव का सरदार कश्मीर सिंह बुलेट बाइक पर सवार होकर नीलोखेड़ी से अपने घर जा रहा था। अंजनथली के पास सामने से आ रही एक बाइक के साथ टक्कर हो गईं। दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जिसमें से सरदार कश्मीर सिंह ने अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।


8 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड हुए थे कश्मीर सिंह

बताया जा रहा है कि मृतक कश्मीर सिंह ने देश की सेवा की और 8 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। उसने अपने दो बच्चों को पढ़ा लिखा कर अमेरिका भेजा। दोनों बच्चे अमेरिका में ही सेटल है। सरदार कश्मीर सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!