पैरोल पर आए पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, तेजधार हथियार से एक हाथ भी काट दिया

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Sep, 2021 03:27 PM

former sarpanch who came on parole was shot dead

जिले में बीती रात उस समय दहशत का माहौल निर्मित हो गया जब एक पूर्व सरपंच पर दनादन गोलियां दागकर उसकी जघन्य हत्या कर दी गई। वहीं उसका एक हाथ भी तेजधार हथियार से काट दिया गया। मृतक इस समय जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। पैरोल से बाहर आने के बाद भी...

महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह): जिले में बीती रात उस समय दहशत का माहौल निर्मित हो गया जब एक पूर्व सरपंच पर दनादन गोलियां दागकर उसकी जघन्य हत्या कर दी गई। वहीं उसका एक हाथ भी तेजधार हथियार से काट दिया गया। मृतक इस समय जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। पैरोल से बाहर आने के बाद भी उसके खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज करने की बात सामने आ रही है। 

जिले के गांव धनौंदा के पूर्व सरपंच विक्रम सिंह (35 वर्ष) बीती रात अपने घर पर था तभी अचानक बदमाशों ने घर में घुसकर कई राउंड फायर कर उसकी हत्या की। इसके बाद बदमाशों ने उसका एक हाथ भी काट दिया। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया और जब विक्रम को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस प्रकार से उसकी हत्या कर हाथ काटा गया गया उससे पुलिस को लग रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते ही इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया होगा। 

बताया जाता है कि वर्ष 2016 में पंचायती चुनाव के समय मृतक सरपंच बना था। उस समय उसने सरेआम अपने गांव के विनोद उर्फ भाता को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हो गई थी और इस समय वह पैरोल पर बाहर आया था। गांव के लोग बताते हैं कि जिस प्रकार से विक्रम ने विनोद की हत्या की थी कुछ उसी अंदाज में ही उसकी हत्या की गई है। इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। मृतक पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और दो मामले तो पैरोल पर बाहर आने के बाद दर्ज हुए हैं। पुलिस इसे बदले की कहानी के आधार पर जांच कर रही है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!