Edited By Manisha rana, Updated: 08 Dec, 2024 09:21 AM

जिले के गांव रेतगढ़ निवासी पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 3 बेटे विदेश में रहते हैं। 2 बेटों की पत्नियां व उनके बच्चे यहां गांव में ही रहते हैं। गांव हरनौल निवासी विजय सिंह जानकार है।
यमुनानगर : जिले के गांव रेतगढ़ निवासी पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 3 बेटे विदेश में रहते हैं। 2 बेटों की पत्नियां व उनके बच्चे यहां गांव में ही रहते हैं। गांव हरनौल निवासी विजय सिंह जानकार है। गत जून माह के पहले सप्ताह में विजय कुमार घर पर आया हुआ था। तभी उसके पास उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांब अमादपुर निवासी मुरसलीन की कॉल आई जिसने अपना एक प्लाट शादीपुर में बताया और उसे बेचने के लिए विजय कुमार से मिलने का समय मांगा। विजय ने उन्हें घर पर ही बुला लिया। थोड़ी देर बाद मुरसलीन व सहारनपुर जिले के गांव दूधगढ़ निवासी कारी सद्दाम घर पर आ गए।
जानकारी के मुताबिक पहले आरोपी मुरसलीन मजदूरी करता था। अब उसने बताया कि वह कुरान व मदरसा की पढ़ाई कर रहा है। थोड़ी देर बाद वह कहने लगा कि इस मकान में बैठकर सिर भारी हो रहा है। यहां पर किसी आत्मा का वास है। फिर उसने कहा कि इस मकान में माया छिपी हुई है। उसने कारी सद्दाम के बारे में बताया कि यह बड़ा पीर बाबा है। इसे आत्मा व भूत-प्रेता के बारे में काफी जानकारी है। मुरसलीन व कारी सद्दाम दोबारा फिर पूर्व सरपंच के घर पर आए और कहा कि इस घर में 16 करोड़ रुपए की माया दबी हुई है। तांत्रिक शक्तियों से आत्मा को भगा देंगे और माया को निकाल लेंगे। इसके लिए कुछ खर्चा आने की बात कही। आरोपियों ने पूर्व सरपंच को विश्वास में लेने के लिए एक छोटा-सा घड़ा मंगवाया और उस घड़े में चांदी की अशरफियां दिखाईं। इसके बाद उस घड़े को लाल कपड़े से बांध दिया और फिर पेटी में रखवाकर ताला लगा दिया। फिर नामजद ने उन्हें आत्माओं का डर दिखाया और दबा हुआ सोना निकालने के नाम पर अलग-अलग क्रिया करने के लिए 35 लाख रुपए ले लिए। थाना छप्पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)