OP चौटाला के निधन पर दोस्त व पूर्व विधायक गणपत राय ने जताया शोक, राजनीति की यादें की साझा

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Dec, 2024 01:16 PM

former mla ganpat rai expressed condolences demise op chautala

हरियाणा गठन के बाद दादरी विधानसभा के पहले व लगातार तीन बार विधायक रहे गणपत राय ने अपने पुराने राजनीतिक साथी और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा गठन के बाद दादरी विधानसभा के पहले व लगातार तीन बार विधायक रहे गणपत राय ने अपने पुराने राजनीतिक साथी और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ओपी चौटाला के साथ राजनीति की यादें सांझा करते हुए पूर्व विधायक गणपत राय ने उनको हरियाणा का बेहतर सीएम व विकास पुरुष के साथ-साथ धरती पुत्र बताया और कहा कि चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति को क्षति हुई है।

बता दें कि पूर्व विधायक गणपत राय हरियाणा गठन के बाद पहली बार 1967 में कांग्रेस की टिकट से विधायक बने थे। गणपत राय के नाम लगातार तीन बार कांग्रेस पार्टी से 1967, 1968 व 1972 में विधायक बनने का रिकार्ड है। वहीं 1968 के विधानसभा चुनाव में गणपत राय ने 53 प्रतिशत वोट लेकर भी रिकार्ड बनाया था जो आज तक कायम है। उस समय पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल भी कांग्रेस पार्टी में ही थे। करीब 90 वर्षीय पूर्व विधायक गणपत राय ने पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ राजनीति की थी। उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला के सीएम रहते इनेलो में 1990 से 1993 तक एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और 1995 तक उनके साथ पार्टी में रहकर राजनीति की थी। गणपत राय अब तक पांच बार दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। 1977 व 1996 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाये।

ओपी चौटाला को ओमी नाम से बुलाते थे गणपत राय

पूर्व विधायक गणपत राय ने ओपी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चौटाला उनके दोस्त थे, इसलिए वे उनको ओमी नाम से बुलाते थे। चौटाला के साथ पार्टी में रहकर भी काम किया, उनका काम बोलता था। सरल स्वभाव के चौटाला का हरियाणा के विकास में विशेष सहयोग रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!