Haryana : पोते के जन्म पर पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन धर्मपत्नी सहित पहुंचे अमेरिका

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Oct, 2023 04:34 PM

former deputy chief minister chandramohan reached america

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्र मोहन अपनी धर्मपत्नी सहित अमेरिका पहुंच गए हैं। वहां उनके पोते का जन्म हुआ है। उल्लेखनीय है कि चन्द्र मोहन के पुत्र सिद्धार्थ बिश्नोई व उनकी पत्नी अमेरिका में रहते हैं। चन्द्र मोहन दिवंगत मुख्यमंत्री भजन लाल के...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्र मोहन अपनी धर्मपत्नी सहित अमेरिका पहुंच गए हैं। वहां उनके पोते का जन्म हुआ है। उल्लेखनीय है कि चन्द्र मोहन के पुत्र सिद्धार्थ बिश्नोई व उनकी पत्नी अमेरिका में रहते हैं। चन्द्र मोहन दिवंगत मुख्यमंत्री भजन लाल के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वर्तमान में चंद्र मोहन हरियाणा कांग्रेस के नेता हैं व शैलजा समर्थक हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्र मोहन ने न्यूयॉर्क से अपने सन्देश में कहा लोगों का और विशेषकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि देश  में उत्पन्न   परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समानता और आपसी सहयोग तथा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय- जवान और जय- जवान के नारे को आत्मसात करते हुए इन परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए मिल कर लड़ने की जरूरत है।

चन्द्रमोहन ने अपने न्यूयार्क से सन्देश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को विदेशी दास्तां के शिकंजे से मुक्त करवाने के लिए जो आन्दोलन चलाया गया था उसी के परिणाम स्वरूप देश ने आजादी का नया सवेरा देखा और लोकतंत्र की स्थापना हुई और देश के सभी लोगों ने मिलकर देश को इस गरिमापूर्ण परिस्थितियों में पहुंचाया है। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रपिता के सपने को कुचल कर रख दिया है। भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड दिया। देश में लगभग 14 करोड़ लोगों का रोजगार चला गया है। महंगाई रुपी रावण की मार से आम आदमी भी अछूता नहीं रहा है। पट्रोल ने सैकड़ा पार कर लिया है। डीजल 90 रुपए प्रति लीटर पहुंचाने के मुहाने पर खड़ा है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है 2014 में 410 रुपए प्रति गैस सिलेंडर के बदले आज 1000 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!