क्लस्टर जनसभा को पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया संबोधित, बोले- जनता की सेवा करता रहूंगा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 18 Apr, 2024 07:14 PM

former cm manohar lal addressed the cluster public meeting

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पानीपत में आयोजित कलस्टर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मनोहर लाल को जोरदार स्वागत किया गया।

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पानीपत में आयोजित कलस्टर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मनोहर लाल को जोरदार स्वागत किया गया। मनोहर लाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। भाजपा सरकार ने उसे खत्म किया। लाखों रुपए देकर लोगों के काम होते थे।

उन्होंने कहा कि अब बिना पैसे के लोगों के काम पारदर्शिता से हो रहे हैं। अब पर्ची और खर्ची नहीं चलती। मेरिट और योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। सरकार हर वर्ग का ख्याल रखकर काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। जनता को योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है।

मनोहर लाल ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अवैध कालोनियों को वैध किया ताकि लोग वहां चैन से रह सकें और उन्हें हर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि साढे 9 साल प्रदेश की जनता की सेवा की है और अब वह सेवा मुख्यमंत्री नायब सैनी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी की होड लगी रहती है लेकिन यह भाजपा के संस्कार नहीं हैं। भाजपा में हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है और बडी से बडी जिम्मेदारी कब मिल जाती है पता नहीं चलता।

400 पार का नारा करेगी भाजपा

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र जनहितैषी पार्टी है जिस कारण आज भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता ने नरेंद्र मोदी के लाइसेंस को रिन्यू करने का मन बना लिया है। जनता का मन है कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। जनता 400 पार के नारे को पूरा करेगी और करनाल लोकसभा सहित प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!