कोहरे ने वापस मोड़ दिया जहाज, श्रीनगर से वापस चंडीगढ़ पहुंचकर हुई फ्लाइट की लैंडिंग.. देरी से चली कईं ट्रेनें

Edited By Isha, Updated: 04 Jan, 2025 08:07 PM

fog turned the plane back

शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह चंडीगढ़ में छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कम दृश्यता के चलते चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जहां कईं उड़ानें...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह चंडीगढ़ में छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कम दृश्यता के चलते चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जहां कईं उड़ानें विलंबित हुईं। वहीं, कई फ्लाइट्स को वापस लौटना पड़ा।

चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए जाने वाली फ्लाइट अपने तय समय से 4 घंटे देरी से उड़ी, लेकिन श्रीनगर में दृश्यता महज 700 मीटर होने के कारण फ्लाइट वहां नहीं उतर पाई। इसके चलते पायलट जहाज को वापस चंडीगढ़ ले आए और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई।

उधर, शनिवार की सुबह छाए घने कोहरे का असर आम के साथ रेलवे यातायात पर भी दिखाई दिया। अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चंडीगढ़ पहुंची। देर रात या अल सुबह पहुंचने वाली ट्रेनें सुबह और दोपहर तक चंडीगढ़ पहुंच रही थी। वहीं, मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में इसी प्रकार से कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। साथ ही आने वाले दो दिनों में हरियाणा के कईं शहरों में मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!