हरियाणा में कोहरे व ठंड का कहर, 22 जिलों में रेड अलर्ट, रोजाना बढ़ रही सर्दी

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Dec, 2023 10:07 AM

fog and cold wreak havoc in haryana red alert in 22 districts

पूरे हरियाणा में बुधवार को घने कोहरे की चादर छाई रही। हवा की धीमी गति और नमी की वजह से दोपहर तक धुंध में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हिसार, करनाल, भिवानी, सिरसा में दृश्यता 20 से 50 मीटर की दर्ज की गई।

हिसार : पूरे हरियाणा में बुधवार को घने कोहरे की चादर छाई रही। हवा की धीमी गति और नमी की वजह से दोपहर तक धुंध में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हिसार, करनाल, भिवानी, सिरसा में दृश्यता 20 से 50 मीटर की दर्ज की गई। हिसार के कुछ इलाकों में शीतलहर भी चली। मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के सभी शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।  

PunjabKesari

22 जिलों में रेड अलर्ट घोषित 

राज्य के 22 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। रेड अलर्ट उस स्थिति में घोषित किया जाता है, जब मौसम के बहुत ज्यादा खराब होने की आशंका रहती है। वहीं 29 और 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धूप नहीं निकलने की वजह से कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति रही। कई शहरों में दिन व रात के तापमान में मात्र चार से छह डिग्री का अंतर रह गया है। 

PunjabKesari

हिसार-झज्जर-रोहतक में कोल्ड डे की स्थिति

राज्य के कुछ जिलों में कोल्ड डे दर्ज की गई। कोल्ड डे की स्थिति उसे कहते है, जब दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे और सामान्य से छह डिग्री हो। हिसार, झज्जर और रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!