हरियाणा के इन 15 जिलों में धुंध का अलर्ट: 2 डिग्री तक गिरेगा रात का तापमान, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Dec, 2023 08:30 AM

fog alert in these 15 districts of haryana

हरियाणा में फिर घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है। विभाग ने सूबे के 15 जिलों में 23 दिसंबर तक अलर्ट रखा है। पहाड़ों की हवाओं से हरियाणा में रात के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ गई है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में फिर घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है। विभाग ने सूबे के 15 जिलों में 23 दिसंबर तक अलर्ट रखा है। पहाड़ों की हवाओं से हरियाणा में रात के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ गई है। रविवार की शाम से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं से राज्य में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

PunjabKesari

कल से छाएंगे बादल

पहाड़ों में बन रहे हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण सूबे में 21 और 22 दिसंबर से कहीं-कहीं बादल छाने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में एक दो दिनों में फिर से मौसम बदलने की उम्मीद है। घनी धुंध और बादलवाई के कारण रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में पड़ रही ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

इन जिलों में धुंध का अलर्ट 

हरियाणा के जिन 15 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तरी हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, वहीं, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!